बाल दिवस : बच्चे मन के सच्चे, सारे जग के आंख के तारे.....

स्कूलों में लगा बाल मेला, गीत, संगीत के बीच पुरस्कृत हुए बच्चे

बाल दिवस : बच्चे मन के सच्चे, सारे जग के आंख के तारे.....

बाल दिवस पर याद किये गय चाचा नेहरू, चित्र पर हुआ पुष्पार्चन

राघवेंद्र मल्ल 

पडरौना, कुशीनगर। बच्चे मन के सच्चे, सारे जग के आंख के तारे... जैसे दिल छू लेने वाले गीतों से स्कूल गूंज रहे थे। बच्चों की किलकारी में हर कोई अपना बचपन याद कर अपनी उम्र की सीमाओं को भूल बाल दिवस के उत्साह में उत्साहित हो रहा था। कहीं बाल मेला तो कहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं से बच्चों की खुशियां परवान चढ़ रही थीं। रंगोली, गुब्बारों व रंग बिरंगे पताकों से सजे स्कूलों की शोभा देखने लायक थी। पुरस्कार, टाफी, चाकलेट व मिठाईयां पाकर बच्चों की किलकारी परवान चढ़ रही थी।

IMG_20221115_061215

सोमवार यानि 14 नवंबर बाल दिवस पर बच्चों का उत्साह परवान पर था। जनपद भर के स्कूलों में आयोजनों की भरमार रही। उत्साहित माहौल में चाचा नेहरू का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। यूनिफार्म की बाध्यता नहीं होने से बच्चों ने अपने मन पंसद कपउे पहन रखे थे। स्कूलों में खेल के आयोजन, चि़त्रकला, संगीत, गीत के आयोजन हुए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 

IMG-20221115-WA0001

पडरौना नगर स्थित डिज्नीलैंड प्ले वे स्कूल में बाल दिवस धूम धाम से मनाया गया। बच्चों में खेल का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिा में बच्चों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा साबित की। आरव कुशवाहा को प्रथम, कुणाल चैधरी को द्वितीय व अंशिका सिंह को तृतीय तथा शेष सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रियंका शर्मा, शिवानी शुक्ला, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे। 

गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काट बाल मेले का शुभारंभ कराया। बाल मेला में बच्चों के लगाये गये पकवानों के स्टाल पर अभिभावकों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व बच्चों ने अपने मन पसंद चीजों की खरीद की और लजीज चीजों का स्वाद लिया। बच्चों वाली रेलगाड़ी बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान लगाये गये झूले पर बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, उप प्रबंधक गीता गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह परिहार, अपर्णा राव, अश्विनी शुक्ला, सत्यम सिंह, प्रदीप सिंह, प्रबंधक ओपी गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

इसी क्रम मेें बलकुड़िया बाजार स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल छात्रों को भाजपा नेता पंडित वेद प्रकाश मिश्र, पिपरा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार, सत्यनारायण प्रजापति तथा विद्यालय के प्रबंधक ब्रजभूषण गुप्ता द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 27 मई, 1964 को पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु होने के बाद इनकी स्मृति में इनके जन्म दिवस यानि 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। हम सभी को बच्चों के पालन-पोषण अच्छे से करना चाहिए, इन्हीं पर देश का भविष्य निर्भर होगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel