महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का किया समापन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लोक आस्था का महापर्व छठ उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार समेत अन्य राज्यों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है

रिपोर्ट! आकाश कश्यप
 
ठूठीबारी/महराजगंज। ठूठीबारी के चंदन नदी घाट पर सोमवार की सुबह व्रती महिलाओं ने छठी मईया की पूजा कर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व की पूर्णाहुति की। छठी मईया की पूजा को लेकर घाट पर भारी संख्या में लोगो का तांता लगा हुआ था। बता दें कि छठी मईया का पर्व प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है। छठ का पर्व उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार समेत अन्य राज्यों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
 
भक्तों का मानना है कि छठी मईया से मांगी गई सभी मुरादें छठी मईया पूरा करती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रहकर लम्बी उम्र की कामना करती हैं। वही दूसरे दिन सुबह भोर में मईया की दूसरा अर्ध्य देकर ब्रत को पूर्णाहुति की गई। घाट पर छठी मईया की गीतों पर मौजूद सभी लोग झूम उठे तो वहीं व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद वितरित कर श्रद्धा का मार्ग दिखाया।
 
वहीं व्रती सुमन देवी ने बताया की छठ का पर्व आस्था का महापर्व है इस दिन छठी मईया से मांगी गई मन्नत का साकार होता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ठूठीबारी ग्राम प्रधान अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार, समेत अन्य पुलिस टीम मौजूद रही।

About The Author

Post Comments

Comments