समीर उर्फ नसरू गाजी को यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर नगर वासियों में खुशी का माहौल

समीर उर्फ नसरू गाजी को यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर नगर वासियों में खुशी का माहौल

समीर गाज़ी को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।


स्वतंत्र प्रभात 
 

सीतापुर जनपद के एक छोटे से गांव शाहमहोली निवासी समीर उर्फ नसरू गाज़ी जो बहोत ही कम उम्र से सपा पार्टी के कार्यकर्ता के पद पर पार्टी का कार्य निरन्तर करते आ रहे थे जिनकी मेहनत व लगन को देखते हुए। समाजवादी पार्टी के उच्च नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए। मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। समीर गाज़ी को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।

आपको बताते चले, जनपद सीतापुर की विकास खण्ड परसेंडी के छोटे से गांव शाहमहोली जो कि सीतापुर-लखीमपुर हाइवे पर स्थित है वहां के निवासी समीर गाज़ी उर्फ नसरू जो बाल्य अवस्था से ही समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था दिखाते हुए मेहनत व लगन के साथ प्रचार प्रसार में दिन रात एक करते देखे जा रहे थे।

 जिनकी मेहनत व लगन को देख कर सपा के उच्च नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए उन्हें मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने प्रदेश सचिव पद का दायित्व सौंपते हुए विश्वास जताया है। कि समीर गाज़ी द्वारा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचते हुए 

संगठन को अधिक बल व गतिशील प्रदान करेंगे समीर गाज़ी को मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी व बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel