बांदा का नाम बदलकर महर्षि बामदेव नगर करने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय को अग्रसारित।

बांदा का नाम बदलकर महर्षि बामदेव नगर करने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय को अग्रसारित।

चंद्र द्विवेदी द्वारा विगत दिनों अपनी प्रबल संस्तुति के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को अग्रसारित किया गया था तदुपरांत ट्रस्ट के अध्यक्ष व 


स्वतंत्र प्रभात 

बांदा। जनपद बांदा का नाम बदलकर महर्षि बामदेव नगर रखे जाने की मांग को प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के स्तर पर तत्काल महत्व मिला है। गौरतलब है कि त्रिवेणी फाउंडेशन ट्रस्ट से संबंध समिति महर्षि बामदेव नगर एक्शन फोरम के प्रार्थना पत्र को बांदा सदर विधायक प्रकाश चंद्र द्विवेदी द्वारा विगत दिनों अपनी प्रबल संस्तुति के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को अग्रसारित किया गया था तदुपरांत ट्रस्ट के अध्यक्ष व 


फोरम के संयोजक अनूप सक्सेना ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि वे बांदा में महर्षि बामदेव के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने के लिए संबंधित मंत्रालय को निर्देश देने तथा जनपद बांदा का नाम बदलकर महर्षि बामदेव नगर रखने हेतु प्रदेश के 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी संस्तुति भेजने का कष्ट करें। इस पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अग्रसारित कर दिया है।केंद्र व प्रदेश सरकार के अमल से जनपद वासियों एवं फोरम के पदाधिकारियों पुत्तन तिवारी, आत्माराम त्रिपाठी, प्रमोद दीक्षित 'मलय', मुकेश गुप्ता, मयंक शुक्ला, अशोक अग्रवाल, हिम शुक्ला, अतुल दीक्षित, दीनदयाल सोनी, आदि लोगों में उम्मीदों का उत्साह बढ़ गया है


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel