योजना श्रमिक रहे हड़ताल पर ,श्रमिक संगठनों का दावा

योजना श्रमिक रहे हड़ताल पर ,श्रमिक संगठनों का दावा

समर्थन में उतरीरी हजारों महिलाएं जब तक मांगे पूरा नहीं होगी आगे बढ़ा आंदोलन हो सकता है।


स्वतंत्र प्रभात 


 

 बस्ती जिले में 24 सितंबर से लेकर आंगनबाड़ी,आशा, रासोइया आदि योजना श्रमिको के संयुक्त मंच उप्र के राज्यव्यापी हड़ताल के आवाहन पर जनपद में भी हड़ताल सफल रही। योजना श्रमिको के संयुक्त मंच के संयोजक के के श्रीवास्तव ने हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि विभिन्न विकासखंड कार्यालयों पर कार्य बहिष्कार करते हुए आंगनबाड़ी ,आशा और रसोइयों ने धरना दिया है। संयुक्त मंच ने 27 सितंभर को प्रस्तावित संयुक्त किसान मजदूर मोर्चे के देशव्यापी बंद को समर्थंन दिया है।


हड़ताल को सफल बताते हुए एटक नेता अशर्फीलाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। सीटू नेता कामरेड के के तिवारी ने कहा कि योजना श्रमिको को न्यूनतम वेतनमान दिए जाने के उच्च न्यायालय के निर्देशों का उलंघन राज्य सरकार कर रही है ऐसे में हड़ताल उचित है। मांग का समर्थन में उतरीरी हजारों महिलाएं जब तक मांगे पूरा नहीं होगी आगे बढ़ा आंदोलन हो सकता है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel