रेलकर्मी की सजगता से महिला यात्री को उसका हैण्डबैग

प्रयागराज ब्यूरो। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल  रेल यात्रियों को बेहतर रेल यात्रा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहा है| रेलकर्मियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर अपनी कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया जाता रहा है|


प्रयागराज ब्यूरो। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल  रेल यात्रियों को बेहतर रेल यात्रा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहा है| रेलकर्मियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर अपनी कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया जाता रहा है|

इसी क्रम में दिनांक 14.02.2022 को गाड़ी स. 12004 नई दिल्ली  से लखनऊ ज.  शताब्दी एक्सप्रेस के लखनऊ पहुँचने पर गाड़ी में कार्यरत उप ट्रेन अधीक्षक  एल के त्रिवेदी  एस एल मीना ट्रेन अधीक्षक  के पास आये तो उन्होंने कोच E-1 के 33 नंबर सीट पर एक हैण्डबैग देखा| हैण्डबैग को देखते ही  श्री त्रिवेदी समझ गए कि यह किसी का बैग छूट गया है| त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री त्रिवेदी ने चार्ट में देखा तो वह सीट अलीगढ़ से लखनऊ ज. के लिए एक महिला यात्री गुल सरीन के नाम पर बुक थी| श्री एल के त्रिवेदी ने तत्काल आई आर सी टी सी से संपर्क स्थापित कर उक्त महिला यात्री के मोबाईल नंबर प्राप्त कर संपर्क स्थापित किया गया|

सूचना मिलते ही उक्त महिला यात्री स्टेशन पर उपस्थित हुई और अपने बैग में रखे सामन का विवरण बताने के उपरांत महिला यात्री ने हैण्ड बैग में रखा एप्पल का आई पैड, 30,000/- एवं अन्य सामग्री को सकुशल प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की|  महिला यात्री गुल सरीन ने बताया की वे एम बी बी एस की स्टूडेंट है, उन्होंने रेल प्रशासन और उप ट्रेन अधीक्षक एल के त्रिवेदी,  एस एल मीना ट्रेन अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यावाद दिया|

About The Author: Swatantra Prabhat