विधायक कुशाग्र सागर ने दिव्यांगजनो को किया ट्राई साइकिलो का वितरण

विधायक कुशाग्र सागर ने दिव्यांगजनो को किया ट्राई साइकिलो का वितरण

ब्लॉक परिसर बिसौली मे सहायक उपकरण वितरण शिविर समारोह का आयोजन किया गया


बिसौली- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बुद्धवार के लिए ब्लॉक परिसर बिसौली मे सहायक उपकरण वितरण शिविर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक कुशाग्र सागर ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया।

इस दौरान श्री सागर ने कहा भाजपा सरकार हर अन्तिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। साथ ही कहा ब्लाक बिसौली और ब्लॉक आसफपुर के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान करीबन 200 दिव्यांग जनों के लिए ट्राई साइकिलों का वितरण कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया गया है।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा मोदी और योगी सरकार में मार्च 2022 तक फ्री राशन दिया जाएगा, पूर्व की सरकारों मे राशन का बन्दर बांट हो जाया करता है।  भाजपा सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। साथ ही कहा भाजपा की सरकार पुनः 350 से अधिक सीट जीतकर बनेगी।

इस दौरान ओमकिशन सागर ब्लॉक प्रमुख आसफपुर, अमित पाठक निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बिसौली, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, विमला भारद्वाज, अक्कू रस्तोगी, धर्मेंद्र मौर्य, सत्यवीर गौतम, किशन पाल सागर, सनवीर पाल, मा भगवानदास आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel