महोबा में कांग्रेस की "प्रतिज्ञा रैली" को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न हुई

महोबा में कांग्रेस की

पहारन पुरवा में प्रियंका गांधी के 27 नवम्बर 2021 को आयोजित महोबा जनपद में "प्रतिज्ञा रैली" की तैयारी बैठक


बाँदा  दिनांक 25 नवम्बर 2021 को 235 बाँदा विधानसभा के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक  ग्राम तिन्दवारा, सुहाना, पडुई व पहारन पुरवा में प्रियंका गांधी के 27 नवम्बर 2021 को आयोजित महोबा जनपद में "प्रतिज्ञा रैली" की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए जनपद के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजेश दीक्षित और बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, व उनके साथ युवा  विधानसभा पूर्व अध्यक्ष इरफान खान और साथ में सोशल मीडिया उपाध्यक्ष रामशंकर सिंह उर्फ लाला व बड़ोखर खुर्द ब्लॉक अध्यक्ष कालीचरन साहू नें प्रियंका गांधी की महोबा प्रतिज्ञा रैली में किस की क्या जिम्मेदारी होगी

इसका विवरण कांग्रेस जनों व कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और उनको जिम्मेदारी दी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बड-चढ़ कर हिस्सा लिया, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग पॉइंट्स दिए जहां से वह अपनी रैली की तैयारी कर सकें,व बड़े हर्ष के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया, भारी तादाद में जनता की भागीदारी होने का आवाह्न किया, वही महोबा में कांग्रेस की "प्रतिज्ञा रैली" को कामयाब बनाने की अपील की, आज कांग्रेस पार्टी की भारी भरकम बैठक संपन्न हुई,

 जिसमे सर्वसम्मति से तय किया गया कि जनपद महोबा "प्रतिज्ञा रैली" में बसों व अन्य वाहनों में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं को महोबा पहुंचाया जाएगा।पूर्व बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जनपद महोबा में प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जनता को शक्ति प्रदान करेगी तथा महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं को लेकर प्रियंका गांधी जी आवाज बुलंद करेंगी यह बुंदेलखंड की ऐतिहासिक रैली होगी।

चुनाव में महिलाओं की 40% की भागीदारी, तथा बसों में महिलाओं को फ्री / निशुल्क यात्रा सुविधा, तथा साल में तीन गैस सिलेंडर फ्री / निशुल्क एवं विद्युत दर को आधा किए जाने, एवं पुराना विद्युत बकाया समाप्त किए जाने, एवं किसानों का कर्ज माफ किए जाने, छात्राओं को स्कूटी व स्मार्टफोन दिए जाने, व वृद्ध, विधवाओं एवं विकलांगों की पेंशन 1000 रुपया माहवार किए जाने, तथा आंगनवाडी व आशा बहुओं का मानदेय 10000 रुपया माहवार किए जाने तथा अन्य सुविधाएं दिए जाने की प्रतिज्ञा करने वाली प्रियंका गांधी की आक्रामक रैली व कार्यक्रमों नें गैर कांग्रेस दलों की नींद उड़ा दी है।

 कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं हमारी नेता प्रियंका गांधी की घोषणाएं अन्य की घोषणाओं की तरह नहीं है यह प्रतिज्ञाएं हैं और कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही इन्हें लागू किया जाना निश्चित है, इस बात को आम नागरिक भली-भांति समझ चुके हैं, और अब कांग्रेस के साथ भारी तादाद में जुड़ते जा रहे हैं। आज कार्यक्रम में हिमेश यादव, राजाराम वर्मा, नत्थू कबीर, हिरुवा, मुरारी सेठ, मुन्ना गुप्ता, रामचरन साहू, विष्णू रैदास, नन्दूराम निराला, कुन्नू यादव, शिवबरन कबीर, भगत कबीर, रामू यादव, रामाधीन, भूरा, राममिलन यादव, तीरथ खेंगर, शिवबरन सिंह खेंगर, बड़ा लाला, महिमान यादव, सीताराम कबीर आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel