वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले मनाया गया जनजाति गौरव दिवस

वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले मनाया गया जनजाति गौरव दिवस

मैरेज हाल में वनवासी कल्याण आश्रम नौतनवा द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया


महराजगंज। नौतनवा नगर के एक मैरेज हाल में वनवासी कल्याण आश्रम नौतनवा द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्री राम, बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित एंव स्वागत गीत गान कर किया गया। बनवासी महिलाओं ने लोक नित्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चंद प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विशिष्ट अतिथि चंद्र राम चौधरी रहे।

 कार्यक्रम में मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। प्रांत प्रचारक सुभाष चंद्र ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अपनी प्रकृति, जंगल, अपनी जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। मैं बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। मुंडा के बहुमूल्य योगदान ने मुझे प्रकृति और पर्यावरण से प्यार करने में मदद की है। मुंडा जी कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि अब देश में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

धरती के आबा बिरसा मुंडा जयंती को भारत जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा हैै। देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समुदाय के योगदान के बारे में जितना अधिक जानेंगे, उतना ही इस पर गर्व महसूस करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जनमेजय सिंह ने किया। बनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्त ने बताया बनवासी कल्याण आश्रम का कार्य पिछले 5 वर्षों से चल रहा है। हम लोगों की अगली कार्य सचल मेडिकल सेवा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इर्शवर शरण अग्रवाल,अतुल जायसवाल,दुर्गा मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, सुनील अग्रवाल, दामोदर अश्वनी,पवन जायसवाल,दयाराम जायसवाल,रतन ग़ुप्ता, राजीव शर्मा, ज्योति जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पडरौना में धूमधाम से मनाया गया एतिहासिक विजय दिवस Read More पडरौना में धूमधाम से मनाया गया एतिहासिक विजय दिवस

मनुष्य शरीर में सात ऊर्जा  चक्रों (सहस्रार चक्र, संधान चेतना का विकास करता है  मोक्ष की प्राप्ति में कारक हैं। Read More मनुष्य शरीर में सात ऊर्जा  चक्रों (सहस्रार चक्र, संधान चेतना का विकास करता है  मोक्ष की प्राप्ति में कारक हैं।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel