सीओ रत्नेश सिंह ने दीपावली निराश्रित व असहायों के साथ मनाया

सीओ रत्नेश सिंह ने दीपावली निराश्रित व असहायों के साथ मनाया

कुष्ठ रोग आश्रम जाकर बाटे कंबल और मिठाईया


स्वतंत्र प्रभात 
 


गोरखपुर/ पुलिस के कितने चेहरे होते है ये समझ पाना थोड़ा कठिन सा लगता है जो पुलिस अपराधियो के लिए काल बन जाती है तो वही पुलिस निराश्रितों और असहायों के लिए मसीहा बन जाती है पुलिस की अलग अलग तस्वीरे हमे अक्सर देखने को मिलती रहती है 

अन्य प्रदेशों और अन्य जिलों से गोरखपुर में तैनात पुलिस के अधिकारी अपने घर वालो से तो दूर है वो त्योहारों को अपनो के साथ तो नही माना पाते लेकिन वो तमाम लोगो को अपना बना लेते है और एक बड़ा संदेश भी दे देते ये जरूरी नही हर रिश्ता खून से है जुड़ा हो कुछ रिश्ते मानव सेवा के जरिये भी बनाये जाते है

 आज छोटी दीपवाली है ज्यादातर पुलिस अधिकारी निराश्रितों असहायों के साथ दीपवाली पर्व माना रहे है क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/अपराध रत्नेश सिंह ने भी आज छोटी दीपवाली कुष्ठ रोग आश्रम में जाकर गरीबो निराश्रितों और असहस्यो 


बीच जाकर मनाई राजेंद्र नगर के कुष्ठ रोग आश्रम में सीओ और थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह पहुचे वहां मौजूद लोगो को दीपवाली उपहार स्वरूप सभी को कंबल दिया फिर सभी को मिठाईया खिलाई। वाकई में इस तरफ की तस्वीरे हमे मानवता का संदेश देती है।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel