निर्विवाद उत्तराधिकार (वरासत) खतौनी में दर्ज किये जाने हेतु चल रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत नोडल अधिकारी ने ग्राम मवई धाम में ग्राम वासियों के साथ किया संवाद

अमेठी। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/ अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग ने गन्ना तौल क्रय केन्द्र टिकरी का औचक निरीक्षण किया तथा उपलब्ध अभिलेखो एवं पंजिकाओं को देखा, इसी के साथ उन्होंने किसानों से बात कर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना क्रय

अमेठी।  शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/ अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग ने गन्ना तौल क्रय केन्द्र टिकरी का औचक निरीक्षण किया तथा उपलब्ध अभिलेखो एवं पंजिकाओं को देखा, इसी के साथ उन्होंने किसानों से बात कर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो जिन किसानों का गन्ना क्रय किया जाए उनको समय से भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने निर्विवाद उत्तराधिकार (वरासत) खतौनी में दर्ज कराये जाने के विशेष अभियान के अन्तर्गत आज विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम मवई धाम में खुली बैठक कर ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद कर अभियान के संबंध में जानकारी लिया। उन्होने उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार निर्विवाद उत्तराधिकार (वरासत) खतौनी में दर्ज कराये जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि 30 दिसम्बर तक राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों को पढा जायेगा तथा लेखपाल द्वारा विरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आनलाइन भरा जायेगा। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के 1000 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 976 ग्रामों में खतौनी या पढ़ी जा चुकी हैं, जिनमें वरासत हेतु कुल 1631 प्रकरण लंबित पाए गए जिनमें से 1377 आवेदनों को लेखपालों द्वारा राजस्व परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन 1377 आवेदनों में से 749 प्रकरणों को लेखपाल द्वारा जांच उपरांत राजस्व निरीक्षक को अग्रसारित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज करने हेतु वरासत अभियान चलाया गया था जिनमें जनपद के कुल 603 ग्रामों में 129478 खातों को सत्यापित किया गया जिनमें 1173 प्रकरणों को अविवादित वरासत दर्ज की गई थी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel