किराना व्यापारियो ने घोषित किया अध्यक्ष, हुआ स्वागत

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। नगर के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने किराना व्यापारियों का अध्यक्ष घोषित किया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष की घोषणा होने पर सभी व्यापारियों माल्यर्पण कर स्वागत किया।सफीपुर नगर के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश व्यापार मन्डल के बैनर तले व्यापारी पदाधिकारियों ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए किराना व्यापारियों के साथ मोटेश्वर

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। नगर के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने किराना व्यापारियों का अध्यक्ष घोषित किया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष की घोषणा होने पर सभी व्यापारियों माल्यर्पण कर स्वागत किया।सफीपुर नगर के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश व्यापार मन्डल के बैनर तले व्यापारी पदाधिकारियों ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए किराना व्यापारियों के साथ मोटेश्वर मंदिर में बैठक कर सर्वसम्मति से अवधेश गुप्ता उर्फ बउआ को किराना कमेटी का अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उत्तम निषाद ने निर्वाचन अध्यक्ष को बधाई देते हुए

बताया कि इस समय हम व्यापारीगण कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान से व्यापारियों अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है जिसको लेकर हम सभी व्यापारियो को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका हम सभी व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर मुकाबला करेंगे। किराना अध्यक्ष बनाये जाने के बाद नगर अध्यक्ष की अगुआई में व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगते हुए नगर भ्रमण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से बैठक में बेचेलाल गुप्ता अभिषेक गुप्ता पूनम गुप्ता सतीश गुप्ता पारस अजय गुप्ता नितिन चन्द्रकुमार शिवकुमार अनिल गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat