बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अकबरपुर ने अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

स्वतंत्र प्रभातअम्बेडकरनगर। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अकबरपुर संतोष वर्मा ने बीजेपी जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि गैर दलीय सपा बसपा के लोगों की पैरवी करते हैं। जिसका प्रमाण प्रशासनिक, अधिकारियों को बीजेपी पार्टी संगठन जिलाध्यक्ष लिखते हैं। आखिर जिलाध्यक्ष को किसी प्रशासनिक अधिकारी को

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अकबरपुर संतोष वर्मा ने बीजेपी जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि गैर दलीय सपा बसपा के लोगों की पैरवी करते हैं। जिसका प्रमाण प्रशासनिक, अधिकारियों को बीजेपी पार्टी संगठन जिलाध्यक्ष लिखते हैं। आखिर जिलाध्यक्ष को किसी प्रशासनिक अधिकारी को आदेश करने का अधिकार कहां से प्राप्त है। जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा द्वारा उपजिलाधिकारी अकबरपुर को पर्ची पर स्पष्ट आदेश लिखा गया है कि सपा नेता विनय वर्मा का प्रभावी तरीके से समस्या का निस्तारण किया जाय। बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष संतोष वर्मा के विपक्ष में पैरवी जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया। आखिर प्रदेश नेतृत्व कब लेगा संज्ञान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का जिला अध्यक्ष के ऊपर लगातार आरोप लगता आ रहा है।

बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अकबरपुर ने अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष के ऊपर लगाए गंभीर आरोप


बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचागांव वार्ड नंबर-2 गौसपुर निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष वर्मा ने उपजिलाधिकारी अकबरपुर अम्बेडकरनगर को लिखित शिकायत पत्र देकर रास्ते पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग किया है। पीड़ित के अनुसार गांव में एक मुख्य सार्वजनिक रास्ता है। जिस पर पूरे मोहल्ले वासियों का ट्रैक्टर ट्राली जानवर आम जनता के आना जाना रहता है। उसी रास्ते पर विपक्षी सपा नेता विनय वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम अरज वर्मा के द्वारा दबंगई से अवैध निर्माण करके सार्वजनिक रास्ते को अत्यंत सकरा किया जा रहा है। जिससे भविष्य में कोई भी गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली उस रास्ते से नहीं जा सकेगी। विनय वर्मा द्वारा बीते 25 अगस्त को उसी रास्ते पर लेबर लगाकर काम शुरू किया जा रहा था जिस के संबंध में पीड़ित ने थाना कोतवाली अकबरपुर में शिकायत पत्र दिया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस द्वारा कार्य को रोकवा दिया गया था। परन्तु 28 अगस्त को पुनः सपा नेता विनय वर्मा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा के सहयोग से सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिससे मोहल्ले वासियों में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाना कोतवाली अकबरपुर को प्रकरण की जानकारी होने के बावजूद भी उस रास्ते पर अवैध निर्माण करने का साहस विनय वर्मा को कैसे हुआ। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अकबरपुर संतोष वर्मा ने बीजेपी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि गैर दलीय सपा बसपा के लोगों की आए दिन पैरवी करते हैं। भाजपा का जिला संगठन पार्टी पूरी तरीके से सपा बसपा में विलुप्त हो चुकी है।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel