.jpg)
उद्योग व्यापार मंडल ने मोटा शानू को जिला अध्यक्ष व सेराज अहमद को प्रदेश मीडिया प्रभारी किया नियुक्त
रायबरेली- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज जिला अध्यक्ष मोहम्मद कासीम उर्फ शानू खान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया आज तोप खाना खतराना पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने शानू खान को जिला अध्यक्ष बनाया। वहीं जिला अध्यक्ष बनने के बाद शानू खान ने कहा कि आज कल
रायबरेली- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज जिला अध्यक्ष मोहम्मद कासीम उर्फ शानू खान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया आज तोप खाना खतराना पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने शानू खान को जिला अध्यक्ष बनाया। वहीं जिला अध्यक्ष बनने के बाद शानू खान ने कहा कि आज कल पटरी दुकानदारों का अतिक्रमण के नाम पर शोषण किया जा रहा है और दुकानदारों को परेशान भी किया जाता है जो अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रज्जु खान ने सरकार को व्यापारी विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा व्यापारियों पर जी यस टी लाद दी गई जिससे व्यापारी और व्यापार पूरी तरह से टूट गया अब हमारे व्यापारियों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।वहीं प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कसीम खान उर्फ शानू पर भरोसा जताते हुए कहा कि शानू व्यापारियों की लड़ाई लड़ेंगे उनके साथ जिले की टीम और प्रदेश की टीम कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी।वहीं सेराज अहमद को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है उनकी मेहनत को देखते हुए जिला से प्रदेश स्तर तक का सफर किया गया है।इस मौके पर अरविंद केवट,लल्ला मिश्र दिलीप अग्रहरि अर्शी खान महेद मुन्ना, हनीफ, हफीज, दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
शिक्षा

Comment List