
दो वांछित अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला वजीरगंज,गोण्डा –जनपद में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर प्रभारी निरीक्षक के साथ टीम शामिल उप निरीक्षक प्रमोद कुमार,भगवान यादव,कांस्टेबल शुभम व
ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला
वजीरगंज,गोण्डा –
जनपद में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर प्रभारी निरीक्षक के साथ टीम शामिल उप निरीक्षक प्रमोद कुमार,भगवान यादव,कांस्टेबल शुभम व अखिलेश यादव ने कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में टिल्लू उर्फ भगवती पुत्र मुनेश्वर निवासी। ग्राम दुर्जनपुर व सीताराम यादव पुत्र राम उजागिर यादव निवासी ग्राम बेचई पुरवा चंदापुर थानाक्षेत्र वजीरगंज शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List