
एसपी के “नशा मुक्त अमेठी अभियान” को मिली बड़ी कामयाबी, 10 लाख के स्मैक के साथ धरा गया तस्कर
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना जामो के उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह हमराह के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय बहादुर पुत्र गया प्रसाद नि0 पूरे ब्रह्मचारी मजरे घोसियान थाना जामो जनपद अमेठी को
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना जामो के उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह हमराह के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय बहादुर पुत्र गया प्रसाद नि0 पूरे ब्रह्मचारी मजरे घोसियान थाना जामो जनपद अमेठी को रेशी नहर पुलिया के पास से समय 7:5 पर 100.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग 10 लाख रूपए है।
एक अन्य अभियुक्त मौके फायदा उठाकर भाग गया। पूछने पर उसका नाम सुनील पाली नि0 रानी का पुरवा मजरे घोसियान थाना जामो पता चला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत मु0अ0सं0 33/2020 पंजीकृत कर कार्यवाही किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह, का0 रुपेश मौर्या , हे0का0 घनश्याम यादव तथा का0 योगेश कुमार शामिल हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List