
घर वापसी के दौरान पुराने कार्यकर्ता बसपा में शामिल
अलीगढ़। बसपा सुप्रीमो ने पूर्व जिला अध्यक्ष गजराज विमल,तेज सिंह और रतनदीप सिंह को फिर से पार्टी में शामिल किया है।बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी से निष्कासित तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फिर से शामिल कर लिया है। भविष्य में उन्हें फिर कोई गलती ना करने की चेतावनी दी गई है। दो पूर्व
अलीगढ़।
बसपा सुप्रीमो ने पूर्व जिला अध्यक्ष गजराज विमल,तेज सिंह और रतनदीप सिंह को फिर से पार्टी में शामिल किया है।
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी से निष्कासित तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फिर से शामिल कर लिया है।
भविष्य में उन्हें फिर कोई गलती ना करने की चेतावनी दी गई है। दो पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व मंडल जोन इंचार्ज की घर वापसी पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विभिन्न कारणों से दिसंबर 2019 में पूर्व जिला अध्यक्ष गजराज विमल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
जबकि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष तेज सिंह एडवोकेट और उनके बेटे पूर्व मंडल जोन इंचार्ज रतनदीप सिंह को भी निष्कासित कर दिया गया था।वर्ष 2007 में जब तेज सिंह एडवोकेट जिला अध्यक्ष थे तब पार्टी ने जिले में अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी पत्नी भगवान देवी डिप्टी मेयर भी रह चुकी है।
अब फिर से बसपा सुप्रीमो ने पूर्व जिला अध्यक्ष गजराज विमल,तेज सिंह और रतनदीप सिंह को पार्टी में शामिल कर लिया है।तीनों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में पार्टी के आगरा व अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी गोरे लाल जाटव व सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष तिलक राज यादव को भी अवगत करा दिया गया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List