फतेहपुर के 12 रोडवेज कर्मचारियों की कर दी गई छुट्टी
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सोमवार को फतेहपुर रोडवेज डिपो में कार्यरत एक दर्जन रोडवेज कर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया।यह सभी कर्मी रोडवेज बसों के चालक और परिचालक थे।सभी की सविंदा कर्मी के रूप में बीते कई सालों से कार्यरत थे।सोमवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (एआरएम) एम.एल. केशरवानी ने एक
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सोमवार को फतेहपुर रोडवेज डिपो में कार्यरत एक दर्जन रोडवेज कर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया।यह सभी कर्मी रोडवेज बसों के चालक और परिचालक थे।सभी की सविंदा कर्मी के रूप में बीते कई सालों से कार्यरत थे।सोमवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (एआरएम) एम.एल. केशरवानी ने एक आदेश जारी करते हुए फतेहपुर रोडवेज डिपो में कार्यरत कुल 12 लोगों की सेवाओं को समाप्त करने का आदेश जारी किया।
बातचीत करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एम.एल.केशरवानी ने बताया कि जिन 12 लोगों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।यह सभी चालक और परिचालक थे।यह सभी लंबे समय से अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे।जिसके चलते परिवहन निगम को लाखों के राजस्व की क्षति हो रही थी।जांच में यह बात भी सामने आई कि यह सभी कंही न कंही किसी अन्य रोजगार अथवा व्यवसाय में संलग्न हैं।जिसके चलते परिवहन निगम में इनकी सेवाओं को नगण्य मानते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।
इन 12 लोगों की समाप्त की गईं हैं सेवाएं..
Comment List