उत्‍तर मध्‍य रेलवे को टिकट जांच से प्राप्‍त हुआ 52 करोड़ का राजस्व।

उत्‍तर मध्‍य रेलवे को टिकट जांच से प्राप्‍त हुआ 52 करोड़ का राजस्व।

उत्‍तर मध्‍य रेलवे को टिकट जांच से प्राप्‍त हुआ 52 करोड़ का राजस्व।



स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज ब्यूरो।

अर्थव्यवस्था की पहली तिमाही समाप्ति पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को टिकट जांच के माध्यम से 51.66 करोड़ रु. के राजस्व की प्राप्ति हुई है। संभावित आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान वित्त वर्ष के पहले तीन माह के दौरान प्रयागराज मंडल को टिकट जांच के माध्यम से 28.37 करोड़ और झांसी व आगरा मंडल ने क्रमश: 13.07 और 10.22 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की है। 

महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार होने से सभी गतिविधियों में तेजी आई है और सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है। रेलवे द्वारा टिकट जांच एक ऐसी गतिशील गतिविधी है जो विभिन्न रूपों में की जाती है। ट्रेन में चल टिकट परीक्षकों (टीटीई) द्वारा नियमित टिकट जांच सर्वाधिक की जाती है। इसके अलावा, समय—समय पर विशेष जांच की जाती है जैसे उड़न दस्तों द्वारा औचक चेक, फोर्टरेस जांच अथवा किलेबंदी (जिसमें चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया जाता है और यात्रियों के वैध टिकटों की  जाँच की जाती है), मजिस्ट्रेट जाँच (यह रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाती है और अपराधियों पर मुकदमा चलाया जाता है), ऐम्बुश जांच, आदि। 

Namo Bharat Train: हरियाणा के गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, 15745 करोड़ रुपये होंगे खर्च  Read More Namo Bharat Train: हरियाणा के गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, 15745 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बिना टिकट यात्रा को रोकने के उद्देश्य से एनसीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना टिकट वाले यात्रियों को दंडित किया जाता है और उन्हें जांच के दौरान उचित टिकट दिए जाते हैं। प्रयागराज मंडल ने केवल जून माह में टिकट जांच द्वारा 10.78 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करके एक ख़ास मुकाम हासिल किया है, साथ ही एक माह में प्रयागराज मंडल द्वारा अर्जित किया गया यह अब तक का सर्वाधिक राजस्व है। प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्थानों और बोर्ड जैसे मिर्जापुर, अलीगढ़, कानपुर, टूंडला आदि में कई जांच अभियान चलाए गए हैं।  

Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी  Read More Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

टिकट जांच अभियान एक नहीं बल्कि दो उद्देश्यों को पूरा करता है। जहाँ एक तरफ यह बेटिकट यात्रा पर अंकुश लगाता है, वहीं ऐसे यात्री जो अनजाने में टिकट नहीं ले पाए या फिर उचित श्रेणी का टिकट नहीं ले पाए, उन्हें उचित टिकट की सुविधा प्रदान करता है।  

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े? जानें अपने शहर के ताजा रेट्स  Read More Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े? जानें अपने शहर के ताजा रेट्स

टिकट जांच के अलावा, टिकट जांच अभियान के दौरान बिना बुक किए गए सामान की भी जांच की जाती है और गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना किया जाता है।                                                                                           

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel