
बलिदानियों को नमन करते हुए आजादी के जश्न में निकाली तिरंगा यात्रा
गली रास्तों में भारत माता की लोगो ने की पूजा अर्चना बरसाए गए फूल
कदौरा/जालौन
कदौरा विकास खण्ड में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल सहीदो को नमन किया गया वही आजादी की वर्षगांठ पर भारत माता की प्रतिमा पर सभी ग्राम वासियो द्वारा आरती वंदना करते हुए फूल बरसाए गए।
ज्ञातव्य हो कि विकास खण्ड कदौरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा को महारानी लक्ष्मी के जन्म दिन 19 दिसम्बर से हरनचन्द्र पुर में 16 दिसम्बर को शहीद हुए बलिदानियों की शहादत में उक्त तिथि तक जारी रखने का संकल्प लिया
रविवार को ग्राम बबीना में समस्त समाज सेवियों द्वारा गली कूचों में भारत माता के चित्र को लेकर तिरंगा रथ यात्रा निकाली गई एव देश भक्ति में लवलीन ग्रामीण कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता जय के नारे लगाते हुए देश भक्ति संगीत की ध्वनि से समस्त ग्राम वासियो को राष्ट्र प्रेम की ओर आकर्षित किया गया।वही गली कूचों में सभी ग्राम वासियो द्वारा भारत माता के चित्र पर आरती वंदना करते हुए नमन किया गया एव गली गली लोगो ने अपनी छत से तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए गए।
समाजसेवियों द्वारा अवगत कराया गया कि आजादी की 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के जरिये तिरंगा यात्रा में 19 नवम्बर को महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिन पर आटा से आरम्भ किया गया एव उक्त यात्रा गांव गांव होते हुए कदौरा विकास खण्ड की ग्राम हरचंदपुर में आजादी की खातिर 16 दिसम्बर को शहीद हुए देश भक्तों की शहादत दिवस तक जारी रहेगी।
एव उक्त यात्रा के माध्यम से देश के लिए कुर्बानी देने वाले सभी महानविभूतियो को नमन किया जाएगा।व देश भक्ति व राष्ट्र प्रेम का सन्देश दिया जाएगा। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहित समाजसेवियों में महेश गुप्ता देवेन्द्र सिंह कैलाश स्वरूप वाजपेयी उमाकांत दुबे विशाल सिंह सेंगर हरि महाराज आंनद साहू वीर सिंह इंटर कालेज प्रधानांचार्य राजेन्द्र वर्मा प्रधान गौरव उपाध्याय प्रधान रामहेत खुटार अवधेश शुक्ल पवन द्विवेदी अनिल द्विवेदी अनिल उपाध्याय विनय द्विवेदी सत्यम पांडेय भरत सिंह दुर्गेश अखिल अभिषेक महेंद्र सिंह श्याम सिंह नीरज सिंह आकाश राजावत चंदन कुटार श्री धर बउवा पण्डित सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
शिक्षा

Comment List