रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए 27 से 29 जुलाई 2021 तक, ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे का दौरा कर रहे हैं। ताजिकिस्तान इस साल शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है और मंत्रिस्तरीय और आधिकारिक स्तर की बैठकों की श्रृंखला की मेजबानी कर रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए 27-29 जुलाई तक दुशान्बे, ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे. ताजिकिस्तान इस साल शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है।
शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में एससीओ सदस्य राज्यों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा कर एक विज्ञप्ति जारी की जाएगी । दुशांबे की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री के अपने ताजिक समकक्ष कर्नल जनरल शेराली मिर्जो से भी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।