क्षेत्र पंचायत मदनापुर में फर्जी टेंडर निकाल कर 40 लाख रुपए हड़पने के खेल काहुआ खुलासा, टेंडर किए गए निरस्त।

क्षेत्र पंचायत मदनापुर में फर्जी टेंडर निकाल कर 40 लाख रुपए हड़पने के खेल काहुआ खुलासा, टेंडर किए गए निरस्त।

क्षेत्र पंचायत मदनापुर में फर्जी टेंडर निकाल कर 40 लाख रुपए हड़पने के खेल काहुआ खुलासा, टेंडर किए गए निरस्त।


शाहजहांपुर।

जनपद की मदनापुर क्षेत्र पंचायत में अधिकारियों की मिलीभगत से भृष्टाचार कर सरकारी धन हड़पने का खुलासा हुआ है।इस खुलासे के बाद अधिकारी आश्चर्यचकित हैं कि योगी सरकार में फर्जी कार्यों पर 40 लाख रुपए निकालने की हिम्मत करने वाले भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारी आखिर भ्रष्टाचार का कौन सा खेल खेलना चाहते थे। शिकायत के बाद संयुक्त विकास आयुक्त के यहां से आई टीम ने मामले की जांच तो की है लेकिन मामले में लीपापोती किए जाने की पूरी गुंजाइश लग रही है।

दरअसल मामला शाहजहांपुर की क्षेत्र पंचायत मदनापुर का है। यहां पर ब्लॉक के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार का नया खेल खेला है। आपको बता दें कि क्षेत्र पंचायत मदनापुर में 9 जून 2022 को अखबार में प्रकाशित टेंडरों में चार टेंडर क्षेत्र पंचायत द्वारा फर्जी भुगतान के थे। यह कार्य पहले से ही किए हुए हैं और इन पर फर्जी पेमेंट निकालने की पूरी कवायद की जा रही थी।मदनापुर निवासी नरेंद्र पाल सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,रतन सिंह, गंगा देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया कि इस तरह का खेल कर लगभग ₹40 लाख का घोटाला किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त जब शिकायत संयुक्त विकास आयुक्त बरेली मंडल को की गई तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी से इसका इसकी जानकारी चाहिए।इस पर ब्लॉक में खलबली मच गई और मामले की लीपापोती करते हुए 26 जून 2022 को टेंडर निरस्त कर अधिकारियों से सांठगांठ कर मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

आज संयुक्त विकास आयुक्त बरेली के यहां से एक टीम क्षेत्र में पहुंची और टेंडर में दिए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया तो पाया गया कि यह कार्य पहले से ही स्थापित किए जा चुके हैं और इन पर फर्जी भुगतान निकालने की पूरी पूरी कोशिश की जा रही थी।यदि शिकायत ना की गई होती तो 40 लाख के फर्जी टेंडर डालकर पूरा का पूरा पैसा फर्जी तरीके से निकाल लिया गया होता।आपको बता दें कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा सही समय पर जानकारी दिए जाने से यह घोटाला प्रकाश में आया और सरकारी धन हानि होने से बच गई।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel