
तालाब को बना रहे डंपिंग ग्राउंड, कूड़ा डालकर पाट रहा नगर पंचायत
तालाब को बना रहे डंपिंग ग्राउंड, कूड़ा डालकर पाट रहा नगर पंचायत
बंडा - शाहजहांपुर।
बंडा जल का स्रोत माने जाने तालाब को डंपिंग ग्राउंड बना दिया है, यह कारनामा नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारी कर रहे हैं। नगर पंचायत के पास कूड़ा करकट के प्रबंध के पुख्ता इंतजाम नहीं है। रोजाना कुंतलो कूड़ा कचरा इकट्ठा कर तालाब में डाल रहे हैं।नगर के देवकली रोड पर स्थित तालाब को अब कूड़ा घर बनाया जा रहा है। सूखे तालाब को कूडा करकट डालकर पाटने का यह कारनामा नगर पंचायत प्रशासन कर रहा है। जिससे तालाब का अस्तित्व मिटने की कगार पर पहुंच गया है। सड़क के किनारे बदबूदार कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है।
घनी आबादी के पास एकत्र कूड़ा करकट से संक्रमण रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन बदइंतजामी से कस्बाई लोगों को भयंकर गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। तालाब के ठीक सामने गायत्री शक्तिपीठ का आश्रम भी है। जहां धार्मिक आयोजनों के दौरान तमाम लोग एकत्रित होते हैं। जहां गंदगी से उठ रही भीषण दुर्गंध से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। धार्मिक स्थल के सामने गंदगी ढेर लगा होने के कारण लोगों में रोष है। तालाब के आधे हिस्से को कूडा करकट डालकर नगर पंचायत कर्मचारियों ने पाट दिया है। नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी नगर पंचायत के लोगों पर भारी पड रही है।इस मामले में एस डीएम पुवाया ने बताया क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर जांच की जाएगी
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List