उप जिलाधिकारी तुलसीपुर ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण।

उप जिलाधिकारी तुलसीपुर ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण।


स्वतंत्र प्रभात

बलरामपुर उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह द्वारा ट्रैक्टर- ट्राली से तहसील तुलसीपुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम माधवानगर खादर,ललभरिया, इमिलिया बरगदवा, सोहना का भ्रमण कर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया गया, ग्रामीणों से वार्ता की गई

एवं हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया गया। बाढ़ से हुए फसल नुकसान को देखा गया। उप जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य टीम को सभी गांव में पहुंचकर दवा उपलब्ध कराए जाने व चेकअप का निर्देश दिया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat