Haryana Scholarship: हरियाणा में मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, आज है आवेदन की लास्ट डेट 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Scholarship: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का बड़ा कदम उठाया है। सरकारी स्कूलों के वे छात्र जिन्होंने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, उन्हें एकमुश्त 1.11 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेशभर के कुल 547 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

पात्र छात्रों को मिलेगा वित्तीय सहयोग

हरियाणा भिवानी बोर्ड से 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले SC वर्ग के मेधावी छात्रों को यह स्कॉलरशिप वन टाइम योजना के तहत दी जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त कर उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

22 जिलों के 547 विद्यार्थियों को लाभ

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 22 जिलों के 547 पात्र छात्रों का चयन किया गया है। इन्हें कुल 6 करोड़ 7 लाख 17 हजार रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पात्र छात्रों की सूची भेज दी है।

बैंक खाता लिंकिंग अनिवार्य

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे छात्रों के बैंक खाते और अन्य जरूरी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं। सभी छात्रों का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है, ताकि छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जा सके।

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, जांच भटकाने की साजिश का मामला गरमाया Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, जांच भटकाने की साजिश का मामला गरमाया

राशि का उपयोग उच्च शिक्षा और शैक्षणिक जरूरतों के लिए

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि यह वन टाइम छात्रवृत्ति योजना SC वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए है। छात्र इस राशि का उपयोग कॉलेज फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कि राज्य परिषद की बैठक का हुआ आयोजन Read More उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कि राज्य परिषद की बैठक का हुआ आयोजन

अंतिम तारीख का अलर्ट

मुख्यालय स्तर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि पात्र छात्रों की सूची और बैंक खाता विवरण अभी समय रहते ई-मेल पर भेजें, क्योंकि परीक्षा शाखा की ई-मेल आईडी पर डेटा भेजने का आज अंतिम दिन है।

बलिया को ऐतिहासिक सौगात: 437 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज Read More बलिया को ऐतिहासिक सौगात: 437 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार