भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा पंजीकृत मुख्यालय किसान भवन, असंध रोड़ पानीपत

भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा पंजीकृत मुख्यालय किसान भवन, असंध रोड़ पानीपत

कृषि कानून लागू हुए तो देश की रोटी साहुकारों की तिजोरी में हो जाएगी बंद: रतनमान


              
 

स्वतंत्र प्रभात 
 

नाले की निकासी न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी  Read More नाले की निकासी न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी 

थारू जनजाति के बच्चों के भविष्य से खुला खिलवाड़ Read More थारू जनजाति के बच्चों के भविष्य से खुला खिलवाड़

कहा: लाठी बरसाने वाली सरकार सत्ता की कुर्सी पर ज्यादा देर तक नही टिक सकती भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि आंदोलित किसानों पर लाठी बरसाने वाली सरकार ज्यादा दिन सत्ता की कुर्सी पर ज्यादा देर तक टिक नही सकती। विगत में कई सरकारे इसका खामियाजा भुगत चुकी है। देश व प्रदेश में शासित भाजपा सरकार को भी बसताडा टोल प्लाजा पर चलवाई गई लाठियों  

रोड पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन Read More रोड पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

का परिणाम भूगतने के तैयार रहना चाहिए। किसानों को लाठियां नही बल्कि अपनी मांगों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहिए। इंद्री हलका के गांव सईद छपरा   के मदरसा में आयोजित की गई 5 गांव के किसानों की किसान पंचायत को प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने संबोधित किया। इस किसान पंचायत में सईद छपरा, जपती छपरा, नबीयाबाद, हलवाना रोड़ान सहित रंदोली गांव के सैंकडों किसानों ने शिरकत की।

पंचायत में उपस्थित किसानों ने बसताडा टोल प्लाजा पर आंदोलित किसानों पर पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठियों की कड़ी निंदा करते हुए जोरदार प्रदेश सरकार के विरूद्व नारेबाजी की। इसके साथ ही इस लाठी कांड की किसानों ने एक स्वर में न्यायिक जांच करवाएं जाने की मांग भी की। किसान नेता रतनमान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर यू.पी व उतराखंड मिशन को लेकर आने वाली 5 सितम्बर को मुज्जफरनगर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय किसान महापंचायत ही नही बल्कि देश के किसानों का धर्मयुद्व का आगाज होगा। पश्चिमी बंगाल के चुनाव

के बाद किसान आंदोलन का यह देश में दूसरा धर्मयुद्ध साबित होगा। जिसका खामियाजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने क्षेत्रिय किसान पंचायत में भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए न्योता दिया। मान ने कहा कि कृषि से संबंधित तीनों विवादित कानूनों को लेकर देशभर के किसान लगातार गत 9 माह से दिल्ली के दरवाजों पर आंदोलनरत है। लेकिन मोदी सरकार हठधर्मिता का सहारा लेकर  किसानों की मांगे नही मान रही है। जिसकों लेकर देश का अन्नदाता आंदोलन करने के लिए मजबूर है।

उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव की तर्ज पर अब यू.पी व उतराखंड मिशन जोरशोर से चलाया जाएगा। रतनमान ने जोरदार ढ़ंग से कहा कि बिल वापिसी नही तो घर वापिसी का सवाल ही पैदा नही होता। इसके साथ सरकार को एम.एस.पी पर खरीद गांरटी का कानून भी बनाना होगा। सरकार चाहे किसानों को कितना भी प्रताडि़त कर ले नुकशान तो मोदी सरकार को ही उठाना पड़ेगा। इसके साथ मान ने कहा कि अगर सरकार इन कानूनों को लागू करने में सफल हो गई तो देश की रोटी साहुकारों की तिजोरी में बंद हो जाएगी।

उपस्थित किसानों ने महापंचायत में शामिल होंने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, जिला सरंक्षक महताब कादियान, जिला करनाल युवा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धूमसी, जिला कुस्क्षेत्र प्रभारी नेकी राम मंढान, प्रचार मंत्री सतबीर गढ़ी बीरबल, हलका अध्यक्ष दिलावर सिंह डबकोली, हलका इंद्री युवा अध्यक्ष सबीर अहमद, हैदर अली, शबी हैदर, अजयदार हुसैन, जहीर हैदर, सबील हैदर, सरदार जोगा सिंह,

देवेंद्र सिंह, बिंदा, राजेश, कृष्ण जागलान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे। कैप्शन:- प्रदेशाध्यक्ष रतनमान किसान पंचायत को संबोधित करते हुए एंव सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आंदोलित किसान।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel