
नगर पंचायत में प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर में स्थित तालाब से पंपसेट से निकाला जाता है पानी
On
महराजगंज/रायबरेली नगर पंचायत में प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर में स्थित तालाब से पंपसेट से निकाला जाता है पानी और होती है सिंचाई। लोगों ने किया मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत। आपको बताते चलें कि महराजगंज नगर पंचायत में प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर का तालाब जिसका सौंदर्यीकरण भी करवाया गया है। और लोगों के आस्था का केंद्र है। किंतु
महराजगंज/रायबरेली
नगर पंचायत में प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर में स्थित तालाब से पंपसेट से निकाला जाता है पानी और होती है सिंचाई। लोगों ने किया मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत।
आपको बताते चलें कि महराजगंज नगर पंचायत में प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर का तालाब जिसका सौंदर्यीकरण भी करवाया गया है। और लोगों के आस्था का केंद्र है। किंतु कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसी तालाब में मछली का शिकार किया जाता है। और पंपसेट से जल का दोहन भी किया जाता है।
जिससे तालाब पूरी तरह से सूख गया है। लोगों का कहना है कि शासन की मंशा अनुरूप प्रत्येक तालाब को संरक्षित एवं संवर्धित करने का प्रशासन को समय-समय पर निर्देश दिया जाता है। परंतु विभागीय निष्क्रियता के कारण ऐसा होना संभव नहीं प्रतीत हो रहा है।
इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार से बात की गई तो बताया की तालाब में जो दानेश्वर मंदिर कमेटी है। उसमें बात करके ही कोई फैसला लिया जा सकता है। तालाब शायद राजा साहब का है फिलहाल कमेटी से कह के दिखवाएंगे ऐसी कोई समस्या है तो पानी नहीं जाने दिया जाएगा तालाब सूख जाएगा
तो उसका क्या मतलब रह जाएगा वही नगर पंचायत निवासी राजकुमार सिंह लल्लन वर्मा शिव भजन वर्मा एवं समस्त मंदिर सेवकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके मामले की जांच कर एवं कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List