
बाहर से लौटे 27 प्रवासी कामगारों को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा राशन कीटों का किया गया वितरण
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे में बाहर से लौटे 27 प्रवासी कामगारों को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा राशन कीटों का वितरण किया गया। महराजगंज नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के अलावा सभी वार्डों के सभासदों की मौजूदगी में बाहर से वापस लौटे 27 परदेसियों को जो किटें प्रदान की गई हैं, उनमें 10 किलो आटा,
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे में बाहर से लौटे 27 प्रवासी कामगारों को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा राशन कीटों का वितरण किया गया। महराजगंज नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के अलावा सभी वार्डों के सभासदों की मौजूदगी में बाहर से वापस लौटे 27 परदेसियों को जो किटें प्रदान की गई हैं, उनमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो आलू, 2 किलो भुना हुआ चना, 2 किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, ढाई सौ ग्राम पिसा हुआ मिर्चा, ढाई सौ ग्राम पिसी हल्दी, 250 ग्राम पिसी धनिया और 1 लीटर सरसों का तेल किट में प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि, इस मौके पर राशन कीटों का वितरण कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज कोरोना महामारी भयावह रूप नहीं ले पाया है।
क्योंकि समय रहते प्रधानमंत्री ने संपूर्ण lock-down लाकडाउन लागू कर दिया था, और जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मुसीबतों में जनता का साथ दिया है। वह अद्भुत कार्य है। सभी प्रवासियों को उन्होंने आश्वस्त किया कि, उनके खाने-पीने की सामग्री को लेकर लगातार मदद जारी रहेगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि, नगर पंचायत द्वारा जो भी किटों में राशन दिया जा रहा है।
वह उच्च गुणवत्ता परक है। उन्होंने सभी प्रवासी कामगारों को व्यवस्था में सहयोग के लिए आभार जताया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, गौस मोहम्मद, राम भरत यादव, सभासद रामकुमार यादव, श्याम लाल साहू, विजय धोनी, सतीश कुशमेश, रवितोष त्रिपाठी, नुरुल हसन, अंकुर गुप्ता, फिरोज अहमद, विनीत वैश्य, हीरालाल पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List