
यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रदूषण से मिली राहत
:-बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में आई बढ़ोत्तरी:-अभी पूरी तरह से स्वच्छ नहीं हुई यमुना नदी वाज़िद अली कैराना कैराना। बारिश के चलते यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से प्रदूषण का दंश झेल रही यमुना को कुछ राहत मिल गई है। कैराना में यमुना नदी का
:-बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में आई बढ़ोत्तरी:-अभी पूरी तरह से स्वच्छ नहीं हुई यमुना नदी
वाज़िद अली कैराना
कैराना। बारिश के चलते यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से प्रदूषण का दंश झेल रही यमुना को कुछ राहत मिल गई है। कैराना में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य से नीचे था। यमुना का पानी स्थिर होने के चलते प्रदूषण भी बढ़ गया था, जिस कारण यमुना नदी पर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
पिछले दिनों में पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश हुई है। इसी के चलते कैराना में यमुना नदी का जलस्तर भी मामूली बढ़ गया गया है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से यमुना नदी को प्रदूषण से कुछ राहत मिल गई है। यमुना नदी में पानी आने से यमुना में फैली गंदगी आगे बहकर निकल गई है। अब यमुना में बारिश का पानी नजर आ रहा है। हालांकि, अभी पूरी तरह से यमुना नदी स्वच्छ नहीं हो पाई है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List