खड्डा तहसील में 6 माह से तहसीलदार का पद खाली, प्रशासनिक कार्य प्रभावित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिव शंभू सिंह
 
 खड्डा (कुशीनगर)।  खड्डा तहसील में पिछले लगभग छह माह से तहसीलदार की नियुक्ति न होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि जाति, आय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज भी समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं में इस स्थिति को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ता अनिल सिंह, अजय चौहान, नत्थू शर्मा, विनोद यादव, दिग्विजय सिंह, संतोष गुप्ता और पवन चौहान सहित कई लोगों ने बताया कि करीब छह माह पहले तत्कालीन तहसीलदार महेश कुमार का स्थानांतरण तमकुहीराज तहसील में कर दिया गया था। इसके बाद से अब तक खड्डा तहसील में किसी नए तहसीलदार की तैनाती नहीं की गई है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही के चलते आमजन को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खड्डा तहसील में तहसीलदार की नियुक्ति की जाए, ताकि लंबित कार्यों का निस्तारण हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार