विद्यालय के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जनता जनार्दन इंटर कॉलेज रघुपट्टी अंबेडकर नगर में आज माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक त्रियुग नारायण तिवारी ने माला पहनकर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट के विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ऋतुल अग्रहरि तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंतिका तथा तृतीय प्रस्थान श्रेया ने प्राप्त किया जिन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंश मौर्य द्वितीय स्थान दिव्यांशु तथा तीसरा स्थान प्रेम करी ने प्राप्त किया अंश मौर्य को संस्कृत विषय में 97 तथा गणित में 99 अंक प्राप्त हुए हैं जो एक रिकॉर्ड है इसी प्रकार विद्यालय में हिंदी गृह विज्ञान तथा कला विषय में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में विशेष योग्यता के अंक हासिल किए हैं समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोकानिका दुबे ने छात्रों के बीच बोलते हुए कहा कि मेधावी समारोह कार्यक्रम आम छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए किया जाता है इससे विद्यालय का नाम रोशन होता है।

प्रबंधक त्रियुग नारायण तिवारी ने कहा कि विद्यालय नकल विहीन परीक्षा गुणवत्ता युक्त शिक्षा के सिद्धांत वाक्य पर आगे बढ़ रहा है। आज हम यहां तक पहुंच चुके हैं धीरे-धीरे विद्यालय जिला स्तर की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान अवश्य बनाएगा। ऐसा मुझे विश्वास है उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य सभी शिक्षकों को धन्यवाद व्यापित किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शाह आलम ने किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं कर्मचारी उपस्थित रहे विद्यालय के छात्रों में उत्साह दिखा।

Post Comments

Comments