गंगोत्री नगर फ्लाईओवर पर टला बड़ा हादसा,ट्रक मकान में घुसा
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे
नैनी,प्रयागराज। गंगोत्री नगर फ्लाईओवर पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे।
हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
Road Accident UP प्रयागराज समाचार Naini Prayagraj News Prayagraj Traffic Incident Prayagraj Local News स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज police investigation Prayagraj नैनी सड़क हादसा प्रयागराज ट्रक हादसा Gangotri Nagar Flyover Accident Truck Crash Prayagraj गंगोत्री नगर फ्लाईओवर Truck Hits House India Near Miss Accident Prayagraj Traffic Safety Uttar Pradesh Heavy Vehicle Accident Urban Road Safety India Accident Prevention News Local Emergency Response Road Mishap India


Comments