जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न
ब्रिगेड को सशक्त बनाने में उनके योगदान हेतु उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया
ब्यूरो प्रयागराज- केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के वर्ष 2025-26 का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राकेश निगम (प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक एवं अपर आयुक्त) तथा डॉ. सुरेंद्र नाथ (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उप आयुक्त) द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि ने ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा दी गई परेड की सलामी ली और डॉ. राकेश निगम ने संबोधन में कहा कि सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड एक ऐसी निस्वार्थ स्वयंसेवी संस्था है, जो रेल परिसर में कर्मचारियों की सेवा और प्राथमिक चिकित्सा उपचार हेतु सदैव तत्पर रहती है। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष के दौरान ब्रिगेड द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित एक भव्य फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन डॉ. एस.एस. नायक (अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक एवं डिवीजनल कमांडर मेडिकल) और डॉ. आशीष अग्रवाल (अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं डिवीजनल कमांडर मेडिकल) द्वारा कराया गया।इस दौरान एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य ने वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और मंडल सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव ने ब्रिगेड के कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो साझा किया।
ब्रिगेड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कानपुर से आए नए सदस्यों की टीम की उपस्थिति में अधिकारियों ने कानपुर में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की नई शाखा स्थापित करने की सहमति भी प्रदान की।कार्यक्रम में गत वर्ष में उत्कृष्ट और निस्वार्थ सेवा देने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और इस माह सेवानिवृत्त हो रहे दिनेश कुमार (डिवीजनल कमांडर प्रशासन एवं सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक) का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। ब्रिगेड को सशक्त बनाने में उनके योगदान हेतु उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को डॉ. प्रकाश मुर्मू, डॉ. परवेज़ अहमद और के.के. सिंह (मंडल वित्त प्रबंधक एवं डिवीजन कमांडर प्रशासन) ने भी संबोधित कर ब्रिगेड के जज्बे को सराहा। मंच का संचालन एम.एच. अंसारी एवं श्री राजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा, रतन कुमार, ओम प्रकाश, राजीव दिवाकर, पवन कुमार, अमित कुमार मौर्य सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी श्री ए.के. आर्या, मोहिबुल्लाह, विजय कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रयागराज समाचार स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड Central Hospital Prayagraj Dr Rakesh Nigam Railway Medical Department St John Ambulance Brigade Prayagraj उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज NCR Medical Services Railway Health Services India Annual Inspection Program 2025 First Aid Volunteer Service प्रयागराज स्वास्थ्य सेवा Kanpur St John Ambulance Branch प्रयागराज रेलवे अस्पताल Volunteer Medical Organization India Emergency Medical Services Railway Employees Welfare Medical Parade Event Healthcare Leadership India


Comments