अतिक्रमण पर प्रयागराज नगर निगम का अभियान
100 से अधिक दुकानें हटाईं
प्रयागराज। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जंक्शन के पास गेट नंबर 1 से लेकर मुख्य चौराहे तक सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से संचालित हो रही लगभग 100 से अधिक दुकानों को हटाया गया। साथ ही कई दुकानों को नगर निगम द्वारा कब्जे में भी लिया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार अपने-अपने सामान को जल्दबाजी में समेटते नजर आए। कई लोगों ने विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते अभियान जारी रहा।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानदारों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। मजबूरन प्रशासन को यह कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने साफ कहा कि जब्त की गई दुकानों और सामान को नियमों के तहत ही वापस किया जाएगा।
prayagraj news Local News Prayagraj अतिक्रमण हटाओ अभियान Anti Encroachment Drive Encroachment Removal Drive Urban Development News City Traffic Management Road Clearance Campaign Municipal Corporation Action Prayagraj Nagar Nigam illegal shops removal city administration action street vendors removal public land encroachment Prayagraj junction area illegal occupation crackdown civic body action


Comments