शिक्षक कर्मचारियों को ईंधन उपलब्ध कराने का निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी पेट्रोल पम्प डीजल, के प्रोपराइटर/प्रबंधक को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक कर्मचारियों को वाहन में पेट्रोल ,डीज़ल सीएनजी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने जिला पूर्ति अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर तथा दिए गए पत्र में बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पम्प पर भारी भीड़ होने के कारण प्रायः सभी शिक्षक कर्मचारियों को समय से ईंधन नहीं मिल पा रहा है।
 
जिससे उन्हें अपने कार्यस्थल यथा विद्यालय/कार्यालय/जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में समय से पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है। जिला पूर्ति अधिकारी  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पम्प के प्रबंधक को पत्र जारी कर शिक्षक कर्मचारियों को पहचान पत्र के आधार पर उनके वाहनों में प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें