550 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार  जब्त

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। थाना नवाबगंज की एंटी नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंसूराबाद के पास हाईवे पर घेराबंदी कर दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर कार के जरिए हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टीम ने मंसूराबाद हाईवे पर जाल बिछाया और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
 
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से तस्करी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें