प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से पुलिस को चकमा देकर रेप का आरोपी फरार

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (SRN) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां रेप का आरोपी पुलिस सुरक्षा के बावजूद फरार हो गया। आरोपी के भागने की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
 
जानकारी के अनुसार, आरोपी को प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
 
पुलिस आरोपी को मेडिकल प्रक्रिया और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज के SRN अस्पताल लाई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम किसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। फरारी के दौरान आरोपी की गतिविधियां अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हैं। वीडियो फुटेज में आरोपी को तेजी से भागते हुए देखा गया है, जिससे पुलिस को उसकी पहचान और लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिल रही है।
 
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ की संयुक्त पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें