इफको फूलपुर ने समय सीमा के अंदर गैस टर्बाइन की तकनीकी मरम्मत करके अपनी क्षमता दिखाया

इसकी तकनीकी कमियों को दूर करने का मेंटिनेंस करके उसे ही पुनः स्थापित कर दिया जाय

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- इफको फूलपुर अपनी तकनीकी दक्षता समय समय पर दिखाती रहती हैं। इसी क्रम में अमोनिया प्लांट 2की गैस टर्बाइन में काफी तकनीकी कमी आ गई थी जिसके कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यहां की प्रबंधन के सामने दो विकल्प बचा था । पहला इसे बदल दिया जाय या इसकी तकनीकी कमियों को दूर करने का मेंटिनेंस करके उसे ही पुनः स्थापित कर दिया जाय।
 
सूत्रों के अनुसार नया बदलने में करोड़ों रुपए का संस्था के ऊपर बोझ पड़ता क्योंकि यह महत्वपूर्ण यंत्र की कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए आज से कई वर्ष पूर्व थी जो आज उससे दो गुने से भी अधिक हो गई थी।उसे बचाने के लिए यह के कुशल तकनीकी प्रबंधन ने मरम्मत का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया और 15 दिन का शट डाउन लेकर चुनौती भरे कार्य को अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए तय समय सीमा में पूर्ण कर दिया।
 
उसका टेस्ट करके पुनः उसे प्रतिस्थापित भी कर दिया गया ।जिससे यहां के प्रबंधन और कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है। इस अवसर पर यहां विधिवत पूजा अर्चना की गई और ईश्वर का आभार प्रकट किया गया। इलेक्ट्रिकल विभाग का यह सफल मेंटिनेंस ऑपरेशन इकाई प्रमुख पीके सिंह वरिष्ठ महा प्रबंधक संजय भंडारी महाप्रबंधक मेंटिनेंस संजय पटेल  के देख रेख में हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments