नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
भगवान परशुराम अष्टचिरंजीवी में से एक हैं और हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहते हैं
सिद्धार्थनगर / उसका बाजार कस्बा के सुभाष नगर वार्ड में समाज सेवी राज नारायण पाण्डेय की अगुवाई में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा की अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व होता है। क्योंकि इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार उन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, जो कि पृथ्वी पर अन्याय और अधर्म का नाश करने के लिए त्रेतायुग में अवतरित हुए थे। ज्ञान, तप और शक्ति के प्रतीक माने जाने वाले भगवान परशुराम अष्टचिरंजीवी में से एक हैं और हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहते हैं।
इस अवसर पर कमल सोनी, प्रह्लाद, अंकित, मनीष अग्रहरी, सत्य प्रकाश वर्मा, अंकित पाण्डेय, शिव कुमार जायसवाल, शिव कुमार आदि रहे। भनवापुर।भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंडित चंद्र प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पड़िया गांव स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि वर्ष 1982 में जब पंडित चंद्र प्रकाश मिश्रा पहली बार भनवापुर के ब्लॉक प्रमुख बने थे, उसी वर्ष उन्होंने पड़िया गांव में बरम बाबा स्थान के उत्तर दिशा में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित कराई थी। तभी से इस मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती आ रही है।
परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान भूपेंद्र मिश्र, कुंवर मिश्र, सच्चिदानंद पांडे, सत्यदेव मिश्र, दीनानाथ मिश्रा, दद्दन पांडे, रामफेर तिवारी, बब्बू मिश्रा, रघुराज तिवारी, रूपनारायण सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज एवं अन्य वर्गों के लोग मौजूद रहे।
बर्डपुर /पराक्रम, धर्मनिष्ठा और न्याय के प्रतीक , भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार,भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत वार्ड सुद्दोधननगर के टोला शिवपुर में भगवान परशुराम की जयंती पर उपस्थित लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता/ नामित सभासद नितेश पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम की कृपा से सभी के जीवन में साहस और सफलता का संचार हो तथा हर अन्याय के विरुद्ध सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्राप्त हो यही प्रार्थना किया।
इस दौरान श्यामबिहारी मिश्र, शिवम मिश्र, आशीष मिश्र, राकेश मिश्रा दुर्गेश पाण्डेय बदमली मिश्र अमित मिश्र बलदेव मिश्र गुड्डू मिश्र अंगद मिश्र, रजत उपाध्याय, दुर्गेश कुमार, अश्वनी,सत्यम,संतोष मिश्र,भोपाल मिश्र आदि ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया ।
बिस्कोहार / नगर पंचायत बिस्कोहर में रविवार को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती परशुराम तिराहा वार्ड नंबर 15 विश्वनाथनगर में मनाते हुए पूर्व मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी व नगर पंचायत बिस्कोहर के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं सभासद पदाधिकारी बड़े धूमधाम से मनाते हुए पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि हमारे जगत में भगवान परशुराम ने सभी का कल्याण किया और अपने महत्त्व पर सुझाव बताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, सभासद सत्यनारायण दुबे निर्पेंद्र सिंह, सूर्य मणि चौधरी, अमित कुमार पाण्डेय, राम नरेश पासवान, शिव जी तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, सत्य प्रकाश बाबा, घनश्याम मौर्य, पिंकू मोदनवाल, अटल प्रजापति, लालू नाई, मगरे मौर्य, तोलन गुप्ता, राम हेरन शास्त्री, भोला पाण्डेय, विनोद पासवान, अजीत मौर्य, अमन चौरसिया , कुटूर पाण्डेय, सदा नंद शुक्ला, अनूप पांड, बैज नाथ गुप्ताआदि लोग मौजूद रहे।
Bhanvapur Block News Hindu festival news Religious Event UP Parshuram Jayanti celebration Vishnu sixth avatar Parshuram परशुराम जयंती 2026 Siddharthnagar news Hindi Akshaya Tritiya festival India Bhagwan Parshuram Jayanti Biskohar celebration news Kapilvastu Nagar Panchayat event Brahmin community event India bhandaara आयोजन खबर temple पूजा अर्चना news cultural कार्यक्रम UP


Comments