नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घाटमपुर हादसे के म्रतको के घर पहुंची विधायक सरोज कुरील
पुलिस द्रारा 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
घाटमपुर। घाटमपुर के धरमपुर बम्बा के पास रिन्द नदी के पुल पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी,, वहीं एक युवक का उपचार जारी है,बीती रात घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने क्षेत्र के ककरहिया गांव पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है,किसी के बहकावे में न आएं, शनिवार देर रात घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने ककरहिया गांव पहुंच कर सड़क हादसे में म्रतको के परिजनों से मुलाकात की हैं,इस दौरान परिजनों ने उनसे कहा कि पुलिस द्रारा 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,,
जिस पर विधायक सरोज कुरील ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों के साथ गलत नहीं होगा, जिसने अराजकता फैलाईं थी, प्रशासन ने उस पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है,आप लोग कभी भी किसी के बहकावे में न आए ऐसे लोग आप सभी को बहका कर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं, इसलिए आप लोगों को सचेत रहना है, विधायक सरोज कुरील ने म्रतक परिजनों को हर संभव मदद दिलानें के साथ मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है,,
आपको बताते चलें कि बीतीं देर रात धरमपुर बम्बा के पास शव वाहन को रोक कर उसमें कथित भीम आर्मी नेता अरविंद बौद्ध ने अपने साथियों संग तोड़फोड़ की थी,,जिस पर पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने अरविंद बौद्ध समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,, पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विधायक सरोज कुरील Uttar Pradesh Accident News Kanpur Rural News घाटमपुर हादसा Kanpur road accident Tragic Accident India UP Breaking News Hindi police action accident case Ghatampur accident news रिन्द नदी पुल दुर्घटना tanker bike accident UP two युवक मौत खबर MLA Saroj Kuril visit victim family support news road accident Ghatampur compensation assurance news bike tanker collision latest Hindi news UP


Comments