नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विद्यालय विकास पर मंथन: प्रांतीय प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयों में अनुशासन को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया
नैनी, प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक के तृतीय दिवस पर विद्यालयों के समग्र विकास को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर जी एवं काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी जी ने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे।बैठक में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयों में अनुशासन को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही, शिक्षकों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने तथा विद्यार्थियों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने की आवश्यकता भी रेखांकित की गई।इस दौरान पूर्व छात्र संगठन को मजबूत करने, उनके पंजीकरण को बढ़ावा देने तथा विद्यालय विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, खिलाड़ियों के चयन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं प्रशिक्षण शिविर शामिल हैं। इसके अलावा विद्यालय परिसर की स्वच्छता,आकर्षक सज्जा एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।कार्यक्रम में विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य—बांके बिहारी पांडे, युगल किशोर मिश्रा, अवधेश कुमार मिश्रा, गिरवर प्रसाद, दिनेश दुबे बलवंत, डॉ. राकेश सिंह, प्रभाकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया और बैठक को सफल बनाने हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Prayagraj Education News Naini Prayagraj school meeting Saraswati Vidya Mandir meeting Vidya Bharati schools principal workshop UP education planning meeting quality education India school development plan teachers training program student development education holistic education India discipline in schools academic improvement meeting principal conference UP education reform news


Comments