स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ  सभी पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए : सीएमओ

सभी आशा आम जन को जागरूक करके संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित करे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर / उसका बाजार कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार पर गुरुवार को आशा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएमओ रजत चौरसिया ने आशा संगिनी द्वारा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया उन्होंने कहा की सरकार द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सभी आशा आम जन को जागरूक करके संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित करे। आशा को  लक्ष्य के सापेक्ष संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।  सीएमओ ने सभी पात्र का आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड बनवाने का भी संबंधित को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी स्वास्थ्य सेवाओं का का लाभ सभी पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए ।
 
उसके लिए सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाएं। सीएमओ ने  10 से कम प्रसव कराने वाली आशा को चिन्हित करके कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है तथा ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक प्रसव कराने वाली कुल 6 आशाओं को सम्मानित भी किया गया। अधीक्षक डा एस के पटेल ने  मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु,गोल्डन आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी और इसके प्रति सभी को जागरूक करने को कहा है। इस अवसर पर डॉ राम गुलाम सिंह,  बीपीएम मनीष पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, राजेश सिंह, रमेश भास्कर, अशोक आदि रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments