नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
श्रीभूमि में दुल्लभछड़ा–बदरपुर ट्रेन सेवा बंद, यात्रियों में आक्रोश
रेलवे की चुप्पी से बढ़ी परेशानी, सांसद से हस्तक्षेप की मांग
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के अंतर्गत दुल्लभछड़ा–बदरपुर रेल मार्ग पर संचालित यात्री ट्रेन संख्या 55689 के अचानक बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले सैकड़ों कर्मचारी, छात्र और छोटे व्यापारी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन लंबे समय से क्षेत्र में सस्ती और भरोसेमंद परिवहन सेवा का प्रमुख साधन रही है। सेवा बंद होने के बाद लोगों को मजबूरी में महंगे निजी वाहनों या सीमित बस सेवाओं पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो सभी के लिए वहन करना संभव नहीं है।
यात्रियों ने आरोप लगाया है कि रेलवे विभाग की ओर से अब तक ट्रेन सेवा बंद होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में असमंजस और असंतोष का माहौल व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ट्रेन सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए तथा कारणों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए पूर्व सूचना और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
इस संबंध में लोगों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ करीमगंज के लोकप्रिय सांसद कृपानाथ मल्लाह का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। फिलहाल रेलवे विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे स्थानीय जनता की चिंता और बढ़ती जा रही है।
Indian Railways Update Sribhumi News Dullabcherra Badarpur train train no 55689 update railway service बंद Assam railway news Karimganj news today train service suspended India passenger परेशानी news daily commuters issue India railway silence controversy public protest railway train बंद होने से दिक्कत सस्ती यात्रा सेवा बंद local transport crisis India students commuters problem small traders impact news Northeast India railway news Badarpur rail route update Dullabcherra railway line news


Comments