नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कानपुर में तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि
कानपुर में आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से ऑटो चालक की मौत, कई घायल
कानपुर।
कानपुर में आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से ऑटो चालक की मौत, कई घायल कानपुर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
गोविंद नगर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बाधित हो गए और यातायात ठप हो गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए, जबकि कई वाहन पेड़ों के नीचे फंस गए।
सबसे दर्दनाक हादसा काकादेव क्षेत्र में हुआ, जहां एक ऑटो पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा फजलगंज, मरियमपुर चौराहा और लाल बंगला समेत शहर के विभिन्न इलाकों में 50 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है।
kanpur news कानपुर समाचार Kanpur storm Kanpur rain tree fall incident storm damage India auto driver death Kanpur heavy rainfall Kanpur hailstorm Kanpur weather alert Uttar Pradesh Kanpur accident news emergency situation Kanpur कानपुर आंधी कानपुर बारिश पेड़ गिरने की घटना भारत में तूफान कानपुर ऑटो चालक मौत भारी बारिश कानपुर ओलावृष्टि कानपुर उत्तर प्रदेश मौसम अलर्ट कानपुर हादसा कानपुर आपात स्थिति


Comments