नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जनचौपाल मे नहीं पहुंचे अधिकारी, औपचारिकता बनकर रह गया, आयोजन
ग्रामीणों को मिला सिर्फ इंतजार और निराशा,लौटे मायूस
लालगंज (रायबरेली)। आदर्श ग्राम पंचायत ऐहार में शुक्रवार को लगा जनचौपाल का बोर्ड, कुर्सियां भी सजीं… लेकिन जिनके लिए सब इंतजाम था, वही अधिकारी नदारद रहे। नतीजा—जनचौपाल ‘जन’ से भरी रही, पर ‘अफसर’ गायब!
सुबह से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण घंटों इंतजार करते रहे। हर आहट पर नजरें दरवाजे की ओर उठती रहीं, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। आखिरकार लोगों की उम्मीदें मायूसी में बदल गईं।
मौके पर सिर्फ ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी और आंगनबाड़ी सहायक ही नजर आए। यानी जनचौपाल का मकसद वहीं दम तोड़ गया, जहां से शुरू होना था।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा—“जब सुनवाई ही नहीं होनी थी तो बुलाया क्यों?” लोगों का आरोप है कि जनचौपाल अब सिर्फ कागजों में दिखाने का खेल बनकर रह गया है।
प्रधान विद्यावती यादव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी,सदस्य सोनी निर्मल, रामविलास लोधी, भोला यादव, रजनू यादव, पुनीत सैनी,राहुल यादव, आदि मौजूद रहे, लेकिन बिना अधिकारियों के यह पूरा आयोजन बेमानी साबित हुआ।
Swatantra Prabhat Lucknow ग्रामीणों का विरोध Lalganj Raebareli News Raebareli breaking news up rural news रायबरेली जनचौपाल खबर जनचौपाल में अधिकारी नदारद jan chaupal update ऐहार ग्राम पंचायत aihar gram panchayat news रायबरेली ताजा खबर जनचौपाल विवाद government officer absent village administration news लालगंज खबर पंचायत जनचौपाल public grievance meeting up local news hindi प्रशासन लापरवाही


Comments