नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जेल रोड पावर हाउस में अभद्रता के विरोध में घेराव,जेई ने मांगी माफी
10 दिन में स्थानांतरण का आश्वासन
नैनी, प्रयागराज। जेल रोड पावर हाउस में अवर अभियंता एवं संविदा कर्मियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। यह मामला उस समय से जुड़ा है जब एक गरीब मजदूर रुपचंद सिंह की शिकायत पर स्मार्ट मीटर न लगाए जाने के चलते उसकी बिजली केबल काट दी गई थी।इस घटना के विरोध में 25 मार्च 2026 को पार्षद रणविजय सिंह डब्बू (एडवोकेट) और भाजपा नेता नरसिंह जी जेल रोड पावर हाउस शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, जहां आरोप है कि अवर अभियंता निलेश मिश्रा और उनके दो संविदा कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।
प्रशासन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज होकर 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे जनहित के मुद्दे को लेकर पावर हाउस का घेराव किया गया। इस दौरान नैनी क्षेत्र के कई पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में अवर अभियंता और संविदा कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। भीड़ बढ़ने पर प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने फोन पर हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित जेई सार्वजनिक रूप से माफी मांगेगा और जल्द ही उसका स्थानांतरण किया जाएगा।
इसके बाद अवर अभियंता निलेश मिश्रा और अधिशासी अभियंता रचित खन्ना ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अधिशासी अभियंता ने यह भी आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर निलेश मिश्रा और दोनों संविदा कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा।आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा महानगर नरसिंह जी ने किया।इस घेराव में पवन यादव, सोनू, मंचो सिंह, राजा भारती, दिलीप केसरवानी, शिवनारायण यादव, प्रेम शंकर यादव, राममिलन, सियाराम मौर्य, माया देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
swatantra prabhat news public protest UP electricity department controversy नैनी पावर हाउस घेराव Jail Road Power House Protest जेई माफी विवाद स्मार्ट मीटर शिकायत मामला Smart Meter Issue Prayagraj जनप्रतिनिधि प्रदर्शन निलेश मिश्रा माफी Power House Dispute News बिजली विभाग कार्रवाई मांग Electrical Department Update महापौर गणेश केसरवानी हस्तक्षेप Political Intervention News स्थानांतरण आश्वासन Administrative Action Update भाजपा नेता नरसिंह कार्यक्रम Local Protest Coverage प्रयागराज बिजली विवाद


Comments