नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जयकारों के साथ निकली रिठौरा में शोभायात्रा
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
बरेली/रिठौरा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को रिठौरा नगर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। श्री बालाजी दरबार में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम शोभायात्रा का शुभारंभ महंत अरविंद पाण्डेय ने छप्पन भोग लगाकर किया गया। यात्रा में चेयरमैन शकुंतला देवी व प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने नगरवासियों के साथ सहभागिता की। रमेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्री हनुमान जी की आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस आई वैभव गुप्ता एवं पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान साथ रहा। इस धार्मिक आयोजन में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अरूण फौजी के नेतृत्व में हरिपाल गंगवार, सर्वेश सैनी, सुरेंद्र गंगवार, अनिल कनौजिया, राजू यादव, मोनू गुप्ता, अंकुश गुप्ता, प्रदीप राठौर और कमल गंगवार , ढल्लो देवी , पूरनलाल शर्मा सक्रिय भूमिका निभाई। नगर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार अभिनंदन किया गया।
swatantra prabhat news Local Religious News festival news Uttar Pradesh रिठौरा शोभायात्रा आयोजन Hanuman Jayanti Procession Bareilly श्री बालाजी दरबार पूजा Religious Event Rithora केसरिया नगर माहौल Devotional Celebration UP महंत अरविंद पाण्डेय पूजन Temple Festival News चेयरमैन शकुंतला देवी सहभागिता पुलिस सुरक्षा व्यवस्था Security Arrangement Festival हिंदू जागरण मंच कार्यक्रम Cultural Procession Update पुष्प वर्षा स्वागत Spiritual Event Coverage नगरवासियों की भागीदारी धार्मिक उत्सव बरेली


Comments