जनहित में  राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहल “जनता दर्शन” का शुभारंभ ।

इस पहल के अंतर्गत वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने कार्यालय

Abhinav Shukla Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।
 
इस पहल के अंतर्गत वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने कार्यालय ( निकट सैनिक पी.जी. कॉलेज, मई देवकली, हनुमानगंज, प्रयागराज) में उपस्थित रहकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
 
आज आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जहां उन्होंने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं सीधे तौर पर रखीं। श्संतोष आर्मी ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी विश्वास को बनाए रखते हुए वे निरंतर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। “जनता दर्शन” के माध्यम से आमजन को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो सकेगा।
 
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास, जनभावनाओं का सम्मान एवं पारदर्शी व्यवस्था की स्थापना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

About The Author

Post Comments

Comments