गैस डिलीवरी मैन की बेटी बनी PCS अधिकारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से घोषित PCS
लखनऊ -उत्तर प्रदेश
-2024 के परिणाम में राजधानी के होनहारों ने परचम लहराया है I इस बार के नतीजों में न केवल प्रतिभा का दबदबा दिखा बल्कि संघर्ष और अटूट इरादों की ऐसी कहानियां सामने आयी है जो आने वाली पीढ़ी के लिए नज़ीर बनेंगी और उनको भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी I
कठिन प्ररिश्रम की दम पर पायी सफलता
इन्ही सफल युवाओं में से एक है लखनऊ के पारा क्षेत्र की राम विहार कॉलोनी में रहने वाले महेश गैस एजेंसी के गैस डिलीवरी मैन उमराय प्रसाद गौतम की बेटी प्रीती गौतम, प्रीती ने अपने कठिन परिश्रम की बदौलत पीसीएस परीक्षा में 146 रैंक पाकर असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स अधिकारी का पद प्राप्त किया है, प्रीती अपनी सफलता का श्रेय अपने माता गुड्डी देवी पिता उमराय प्रसाद और मामाजी दिरगज प्रसाद को देती है कुय्की उनकी ही प्रेरणा और सहयोग से वह इस सफलता को प्राप्त कर पायी है I

होनहार बिरवान के होत चिकने पात
प्रीती बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी थी, उनकी प्रारंभिक शिक्षा कॉलोनी के ही स्वर्णिम पब्लिक स्कूल में हुयी जिसमे दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद अवध गर्ल्स कॉलेज से प्रथम श्रेणी में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की, उसके पश्चात् अपने दोस्तों और सीनियर छात्रों के मनोबल बढ़ने से प्रीती ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय दिल्ली से पोलिटिकल साइंस में परास्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में प्राप्त की और दोस्तों एवं परिवार के लोगों द्वारा लगातार मनोबल बढ़ाने से प्रीती ने UPPCS की परीक्षा में प्रतिभाग किया और सफलता प्राप्त की
स्थानीय निवासिओं, माता पिता एवं परिजनों द्वारा भव्य स्वागत
कल शाम दिल्ली से लौटने पर प्रीती का उनके मित्रों माता पिता एवं परिजनों द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर एवं फूल मालाओं से प्रीती का भव्य स्वागत किया एवं पूजा अर्चना की, प्रीती को बधाई देने वालों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक राजेंद्र वर्मा, दिरगज प्रसाद, गौरव वर्मा, शिवनंदन, हिमांशु, संतोष, राजबीर राजपूत आदि थे
स्वतंत्र प्रभात की टीम प्रीती के उज्जवल भविष्य की कामना करती है


Comments