10 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण

ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। मंगलवार को पाली–सुरियावां मार्ग का लोकार्पण कर विधायक विपुल दुबे ने इसे जनता को समर्पित किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। मंगलवार को पाली–सुरियावां मार्ग का लोकार्पण कर विधायक विपुल दुबे ने इसे जनता को समर्पित किया। करीब 10 करोड़ 89 लाख 38 हजार रुपये की लागत से तैयार यह सड़क अब क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होगी।
 
सुरियावां क्षेत्र के महजूदा बाजार के पास घोरहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। ज्ञानपुर–दुर्गागंज मार्ग से होकर सुरियावां को जोड़ने वाली इस सड़क के बनने से आवागमन बेहद सुगम हो गया है, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विपुल दुबे ने कहा कि पहले क्षेत्र में अराजकता और दबंगई का माहौल था, लेकिन अब तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग और समुदाय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों का समय व संसाधन दोनों की बचत होगी। ग्रामीणों ने भी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
 
इस अवसर पर नगर पंचायत सुरियावां अध्यक्ष विनय चौरसिया, नगर पंचायत ज्ञानपुर अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, भरतराज सिंह, राजित राम यादव, राम नारायन दुबे, वन शुक्ला, हरिओम सिंह, रमेश पांडेय, रमेश पासी, ग्राम प्रधान सुरेश गुप्ता,महजूदा ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय,ग्राम प्रधान रवितोष बिन्द, विनय यादव,बेचूलाल बिन्द, सुबाष बिन्द, नागेंद्र सिंह, आदर्श पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गायक कलाकार रमेश भावरा ने अपने गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments